Ola S1 का डिज़ाइन नया है, लेकिन हर उम्र के अनुसार ये आरामदायक। अब इस कीमत पर TVS और Ather जैसी कंपनियों के स्कूटरों को एक नया प्रतियोगी भी मिल गया है। Ola S1 में आपको अच्छे फ़ीचर भी मिलेंगे और डिज़ाइन भी। आइये जानते हैं कि इसमें ऐसे कौन-से फ़ीचर हैं, जिनके लिए आप इसे अपनी अगली सवारी बना सकते हैं। ये पढ़ें: इन 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइकों के साथ अब होगा आपका सफर आसान

1. कीमत  

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत है इसकी कीमत, जो कि 99,999 रूपए है। ये कीमत पहले 1947 ग्राहकों के लिए ही है। हालांकि इसके बाद ग्राहकों के लिए कीमत क्या होगी, ये सामने नहीं आया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप 31 अगस्त तक केवल 499 रूपए में अपने लिए बुक कर सकते हैं। इस कीमत के बाद आपको आपके राज्य के अनुसार सब्सिडी भी मिलेगी। प्री-बुक ना करने पर इसके आर्डर आप 2 सितम्बर 2022 से दे सकते हैं और इसकी डिलीवरी 7 सितम्बर से शुरू होगी।

2. डिज़ाइन

Ola S1 देखने में एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर लगता है, जो S1 Pro की ही तरह मिनिमलिस्टिक डिज़ाइन के साथ आता है। एक स्लिम स्टाइलिश डिज़ाइन के साथ इसमें LED DRL के साथ हेड लैंप, बेहद स्टाइलिश तरीके से फिट की हुई LED टेल लैंप हैं। इसमें कलर वैरिएंट की भी आपको कमी नहीं है। Ola S1 को आप काले (Jet Black), सफ़ेद (Porcelain White), नीला (Neo Mint), लाल (Coral Glam) और सिल्वर (Liquid Silver) रंगों में खरीद सकते हैं।  

3. पावर और रेंज  

Ola S1 की ARAI-प्रमाणित रेंज 131 किलोमीटर है। हालांकि कंपनी के अनुसार Eco मोड में इसकी रेंज 128 किलोमीटर, नार्मल मोड में 128 किलोमीटर और स्पोर्ट मोड में 90 किलोमीटर है। इसकी अधिकतम स्पीड 95 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो काफी है। इसमें आपको 3kWh की बैटरी मिलेगी, लेकिन इसका पावर भी Pro वैरिएंट की तरह 8.5kW तक जाता है। ये पढ़ें: जानिये नयी मारुती ब्रीज़ा 2022 की 5 ख़ास बातें, जो इसे बनाती हैं सबसे अलग

4. बैटरी  

Ola S1 में Pro वैरिएंट के 4kWh के मुकाबले 3kWh का बैटरी पैक है, जो सिंगल चार्ज में 131 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। इस बैटरी को फुल चार्ज होने में 5 घंटे का समय लगता है।

5. फ़ीचर 

Ola S1 में और भी कई फ़ीचर हैं। इसमें आपको S1 Pro वैरिएंट की तरह MoveOS मिलता है। इसके साथ म्युज़िक प्लेबैक, नेविगेशन, रिवर्स मोड और स्मार्टफोन में कम्पैनियन ऐप के साथ भी आप इसे कनेक्ट कर सकते हैं। कंपनी की मानें तो, इस पर दिवाली के समय में नया OS अपडेट MoveOS 3.0 भी आएगा, जिसमें साथ टेक्नोलॉजी समबन्धी फ़ीचर और बेहतर हो सकते हैं।  

Δ