Mi Pad 5 और Mi Pad 5 Pro के फीचर

Pad 5 लाइनअप में आपको WiFI और 5G दोनों का सपोर्ट दिया गया है। जहाँ पर Pad 5 में आपको स्नैपड्रैगन 860 चिपसेट देखने को मिलती है वही पर Mi Pad 5 Pro में स्नैपड्रैगन 870 का इस्तेमाल किया गया है। 11-इंच की डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ टेबलेट 2560×1600 रेज़ोलुशन के साथ आते है। डिस्प्ले आपको डॉल्बी विज़न और HDR10 के सपोर्ट के साथ मिलती है। इनमे कंपनी ने TrueTone टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी किया है।

फोटोग्राफी के लिए Pad 5 में आपको 13MP का सिंगल कैमरा तथा Pro मॉडल में 13MP + 5MP का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया है। इसके अलावा इनके साथ आपको मैग्नेटिक कीबोर्ड कवर, स्टाइलस का सपोर्ट भी मिलता है। Xiaomi के स्टाइलस का वजन 12.2 ग्राम है जो 240Hz सम्प्लिंग रेट को सपोर्ट करता है। स्टाइलस के साइड में आपको दो बटन दिए गये है। अगर बैटरी की बात करे तो एक बार फुल चार्ज होने पर यह 8 घंटे का बैकअप देता है।

8,600mAH की बड़ी बैटरी और फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ यह सबसे तेज़ बैटरी बैकअप वाल टेबलेट भी साबित होता है। इसका वजन सिर्फ 510 ग्राम है। टेबलेट में आपको MIUI सॉफ्टवेयर ही दिया गया है लेकिन थोडा टेबलेट के ऑप्टीमाइज़्ड किया गया है।

Mi Pad 5 और Mi Pad 5 Pro की कीमत

Mi Pad 5 की कीमत:

6GB+128GB – 1999 युआन 6GB+256GB – 2299 युआन

Mi Pad 5 Pro की कीमत:

6GB+128GB – 2499 युआन 6GB+256GB – 2799 युआन 8GB+256GB – 3499 युआन

Xiaomi MI Stylus की कीमत 349 युआन रखी गयी है।

Δ