अगर आपका बजट भी, आपके अगले स्मार्टफोन के लिए यही है, तो कई अच्छी टक्कर के स्मार्टफोन बाज़ार में मिलेंगे, जिनमें से आपको चुनना होगा। 30 हज़ार के सेगमेंट में कई अच्छे 5G फोन हैं जिनमें बेहतरीन कैमरा, लम्बी बैटरी लाइफ और आकर्षक डिज़ाइन देखने को मिलते हैं। इस आर्टिकल में हमने इन्हीं स्मार्टफोनों में से 30,000 में उपलब्ध बेहतरीन स्मार्टफोनों की सूची बनायी है।

2022 में 30,000 रूपए में उपलब्ध बेहतरीन स्मार्टफोन (Best smartphones under Rs. 30,000 in India in 2022)

इस रेंज में पिछले साल के फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 855 के साथ भी कुछ स्मार्टफोन आपको ऑनलाइन स्टोरों पर मिल सकते हैं और फिलहाल जो स्मार्टफोन इस रेंज में लॉन्च हो रहे हैं, उनमें भी Snapdragon 778G, Snapdragon 870, MediaTek Dimensity 900 सीरीज़ जैसे पावरफुल चिपसेट देखने को मिल रहे हैं। कोरोना महामारी से उभरने के बाद सभी बड़े स्मार्टफोन निर्माताओं के इस साल इस रेंज में काफी अच्छे स्मार्टफोनों की पेशकश की है। कैमरा की परफॉरमेंस भी इस रेंज में अब पहले से बेहतर देखने को मिलती है। तो चलिए एक नज़र डालते है भारत में 30,000 रुपए तक की कीमत में उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ 5G स्मार्टफोनों पर:

1. Realme GT Master Edition

मिड-रेंज स्मार्टफोन के बाज़ार में भीड़ बढ़ती जा रही है, और ऐसे में Realme का ये GT Master Edition एक अच्छी कीमत पर अनोखे डिज़ाइन के साथ सामने आया है। कंपनी की ये GT सीरीज़ X-सीरीज़ की जगह लेने के लिए ही लॉन्च की गयी है और इस सीरीज़ का Realme GT Master Edition (रिव्यु) काफी हद तक एक आल-राउंडर की भूमिका निभाता है। इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ सुपर अमोलेड डिस्प्ले दी गयी है, जो गेमिंग और वीडियो या फिल्में देखने के लिए काफी अच्छी है। Qualcomm का Snapdragon 778G चिपसेट इसमें मौजूद है जो 768G का सक्सेसर है और MediaTek के Dimensity 1200 चिपसेट को टक्कर देता है।

6GB+128GB- 25999 रूपए8GB+128GB- 27999 रूपए8GB+256GB- 29999 रूपए

2. iQOO Z5 5G

iQOO Z5 5G (रिव्यु) फ़ोन डिज़ाइन भी अच्छा है और इसमें आपको 120Hz फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले मिलती है। फ़ोन में ग्लास बैक के साथ ये प्रीमियम भी लगता है। इसके अलावा Snapdragon 778G चिपसेट, ट्रिपल रियर कैमरे, 5000mAh बैटरी के साथ 44W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट, जो फ़ोन की बैटरी को लगभग 1 घंटे में फुल चार्ज कर देता है, जैसे फ़ीचर सम्मिलित हैं। फ़ोन का कैमरा भी यहां आपको निराश नहीं करेगा, हालांकि नाइट मोड का इस्तेमाल तस्वीरों को दिन के समय में भी और बेहतर दिखाने में मदद करता है।

3. Xiaomi 11 NE 5G

Xiaomi 11 Lite NE 5G, भारत का slimmest और lightest 5G स्मार्टफोन है। इसमें Qualcomm का मिड-रेंज ओक्टा कोर Snapdragon 778G 5G चिपसेट और साथ में ग्राफ़िक्स के लिए साथ में Adreno 642L GPU, 8GB तक की रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गयी है। इसके अलावा इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 10-बिट TrueColor के साथ AMOLED डिस्प्ले, डॉल्बी विज़न, 12 5G बैंडों का सपोर्ट, 33W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे कई फ़ीचर उपलब्ध हैं।

6GB + 128GB – 26,999 रूपए।8GB + 128GB – 28,999 रूपए।

4. Poco F3 GT

Poco F3 GT भी 25000 से 30000 के बीच में भारत में उपलब्ध है और इसमें MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट मौजूद है, जो Snapdragon 778G के बराबर ही स्कोर करता है। साथ में UFS 3.1 स्टोरेज, फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, HDR10+ सपोर्ट, VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम , 64MP मुख्य कैमरा समेत ट्रिपल रियर कैमरा जैसे कई अच्छे फ़ीचर भी मौजूद हैं। इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट और 480Hz टच सैंपलिंग रेट, डिस्प्ले में मिलता है, जिसके साथ वीडियो देखना हो या गेमिंग, काफी स्मूथ एनीमेशन आपको यहां मिलेंगे। इसके अलावा Poco F3 GT में 5065mAh की बड़ी बैटरी 67W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ अंदर फिट की गयी है। इसके अलावा अन्य फीचरों में – साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर, X-axis linear motor, मैग्नेटिक पॉवर लिफ्टिंग गेम बटन, Wi-Fi 6, Dolby Atmos सपोर्ट, IR ब्लास्टर, NFC, ब्लूटूथ 5.0, इत्यादि शामिल हैं।

6GB रैम + 128GB स्टोरेज – 26,999 रूपए।8GB रैम + 128GB स्टोरेज – 28,999 रूपए।8GB रैम + 256GB स्टोरेज – 30,999 रूपए।

5. Moto Edge 20

Motorola Edge 20 को भारत में Edge 20 Fusion के साथ लॉन्च किया गया और दोनों ही 5G स्मार्टफोन हैं। यहां Moto Edge 20 की बात करते हैं जिसमें 30 हज़ार की कीमत में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट, स्नैपड्रगन 778G 5G चिपसेट और 108 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा दिए गए हैं। इसमें LPDDR5 रैम के साथ UFS 3.1 स्टोरेज दी गयी है। फ़ोन में 4000mAh की बैटरी, 30W टर्बो चार्ज सपोर्ट के साथ मिलती है। भारत में इसका एक ही वैरिएंट उपलब्ध है, जिसमें 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज दी गयी है और इसकी कीमत 29,999 रूपए है।

6. Oppo Reno 6 5G

Oppo की प्रीमियम Reno सीरीज़ का ये 5G स्मार्टफोन Reno 6 5G भी 30000 की रेंज में ही उपलब्ध है। इसका का डिज़ाइन Apple के iPhone 12 के डिज़ाइन से प्रेरित है और ये भारत में Aurora (हल्की नीली और गुलाबी सी शेड) और Stellar Black (काला) रंगों में उपलब्ध है। इसमें पिछली तरफ एक टेक्सचर्ड फील आती है और ये देखने में काफी प्रीमियम लगता है। इसके बारे में विस्तार से आप हमारे रिव्यु में भी जान सकते हैं। Oppo Reno 6 5G में 6.43 इंच की फुल एचडी+ AMOLED स्क्रीन, HDR10 सपोर्ट, 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ स्मूथ एनीमेशन ऑफर करती है। इसमें आपको n1/n3/n5/n8/n20/n28/n7/n38/n40/n41/n66/n77/n78 बैंडों के साथ ड्यूल-मोड 5G सपोर्ट भी मिलता है। फ़ोन में MediaTek Dimensity 900 के साथ 8GB LPDDR4x RAM और 128GB की UFS 2.1 स्टोरेज दी गयी है। इसमें भी ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद हैं, जिनका परफॉरमेंस कीमत के अनुसार काफी अच्छा है। 4300mAh की बैटरी दी गयी है, जिसके साथ इस फ़ोन को हमने PCMark 10 टेस्ट किया और ये लगभग 9 घंटे तक चल सका। बैटरी में आपको Super power-saving मोड, बैटरी को Optimize करके इस्तेमाल करना, रात के समय चार्जिंग के दौरान अपने अनुसार Optimize करने का विकल्प जैसे अच्छे फ़ीचर दिए गए हैं। इसमें 4300mAh की बैटरी दी गयी है और साथ में 65W SuperVOOC 2.0 चार्जर बॉक्स में मिलता है।  

7. Realme X7 Max

Realme X7 Max पिछले साल लॉन्च हुआ था, लेकिन इसमें MediaTek Dimensity 1200 पचिपसेट है, जो कि काफी पावरफुल है। इसके अलावा भी फोन आपको 5G कनेक्टिविटी, sAMOLED डिस्प्ले, 64MP ट्रिपल कैमरा और 50W की सुपर फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फीचरों के साथ मिलता है। इसमें दो स्टोरेज वैरिएंट उपलब्ध हैं।   Realme X7 Max में एक स्लिम और स्टाइलिश डिज़ाइन है, साथ ही इसमें आपको अच्छी परफॉरमेंस और अच्छी बैटरी लाइफ भी मिलती है LPPDR4x रैम के साथ यहां UFS 3.1 स्टोरेज को चुना गया है। अगर ये फ़ोन आपकी पसंद है, तो नीचे दिए गए दो वैरिएंट में से आप अपने लिए चुन सकते हैं।

8GB+128GB- 24999 रूपए।12GB+256GB- 29,999 रूपए।

8. Samsung Galaxy M52 5G

ये एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है जो नए 5G चिपसेट, Snapdragon 778G के साथ आया है। 120Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, पंच-होल सेल्फी कैमरा जैसी विशेषताओं के साथ ये फ़ोन यहां 30,000 की कीमत में लॉन्च किया गया है।  Samsung Galaxy M52 5G में 6.7-इंच की Super AMOLED+ 120Hz, SD 778G प्रोसेसर, 6/8GB की रैम और 128GB की UFS 2.1 स्टोरेज के साथ परफॉरमेंस अच्छा मिलता है। फ़ोन में एंड्राइड 11 के साथ One UI स्किन दी गयी है। इसमें 64MP प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 5MP का मैक्रो लेंस शामिल हैं। सामने की तरफ 32MP का सेंसर भी यहां उपस्थित है। इसकी 5000mAh की बैटरी, 25W चार्जिंग के साथ दी गयी है। हालांकि बैटरी बड़ी है, लेकिन कीमत के अनुसार फ़ास्ट चार्जिंग यहां नहीं दी गयी है। ये दो स्टोरेज वैरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है।

6GB + 128GB – 29,999 रूपए।8GB + 128GB – 31,999 रूपए।

9. Realme X7 Pro

Realme X7 Pro में भी 5G कनेक्टिविटी है, साथ ही इसमें MediaTek 1000+ चिपसेट, AMOLED डिस्प्ले, 64MP क्वाड रियर कैमरे और 65W की सुपर फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फीचर देखने को मिलते है। फोन में 6.55-इंच की डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है। इसके अलावा 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज इसमें मिलेगी। फ़ोन इस साल के शुरुआत में लांच ज़रूर हुआ है, लेकिन इसमें आपको फ़ीचर अच्छे मिलते हैं, जो लेटेस्ट फोनों को टक्कर देने में सक्षम हैं। इसमें 64MP Sony IMX686 प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर भी दिया है। अन्य फीचरों में 4,500mAh की बैटरी, 65W के सुपर फ़ास्ट चार्जिंग, 3.5mm ऑडियो जैक, WiFI 6 सपोर्ट, ड्यूल मोड 5G और ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट भी शामिल है।

8GB+128GB- 27,990 रूपए

10. OnePlus Nord 2

OnePlus Nord 2 इसी साल भारत में आया है। फ़ोन की कीमत 27,999 रूपए से शुरू होती है। इसे फ़ीचरों की बात करें तो, पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 1200-AI चिपसेट है, जिसे 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, लेकिन माइक्रो एसडी कार्ड इसमें नहीं है । 5G सपोर्ट के साथ आने वाले इस फ़ोन में एंड्राइड 11 आधारित OxygenOS 11 इसमें मौजूद है। इसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा दिए गए जिनमें 50MP का प्राइमरी कैमरा (Sony IMX766 सेंसर, f/1.88), sensor), 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस (f/2.25) और 2MP का डेप्थ सेंसर (f/2.4) सम्मिलित हैं। इसकी 4500mAh की बैटरी के साथ आपको 65W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

11. Vivo V23 5G

Vivo V23 (Vivo V23 Pro रिव्यु) एक सेल्फी कैमरा फ़ोन कहा जा सकता है। ये हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ है, जिसमें आपको सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है और साथ में 8MP का दूसरा फ्रंट कैमरा भी है, जो अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ ग्रुप सेल्फी काफी अच्छी क्लिक कर सकता है। फ़ोन में 5G सपोर्ट तो है ही, साथ में Dimensity 920 चिपसेट के साथ अच्छी परफॉरमेंस भी मिलती है। इसमें 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज है। सामने आपको 6.44 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। इसमें 4200mAh की बैटरी है और 44W का फ़ास्ट चार्जर बॉक्स में साथ आएगा। फ़ोन में Android 12 के साथ आपको एक क्लीन इंटरफ़ेस मिलता है। इसकी कीमत की शुरुआत 29,990 रूपए से होती है।

12. Oppo Reno 7 5G

Oppo Reno 7 सीरीज़ फरवरी 2022 के पहले सप्ताह में ही भारत में आयी है। इसमें Oppo Reno 7 और Reno 7 Pro को लॉन्च किया गया है। हालांकि Pro मॉडल थोड़ा महंगा है, लेकिन बेस मॉडल की कीमत 28,990 रूपए है। Oppo Reno 7 में 6.43 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। फ़ोन में सामने की तऱफ 32MP का सेल्फी कैमरा Sony IMX709 सेंसर के साथ मिलता है। इस सेंसर के साथ आने वाला ये पहला सेल्फी कैमरा फ़ोन है। इसके अलावा इसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरे, 4500mAh की बैटरी और 65W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी जैसे फ़ीचर भी मिलते हैं। इस स्मार्टफोन में 8GB की रैम और 256GB की इंटरनल मेमोरी है। केवल एक ही स्टोरेज वैरिएंट इसमें उपलब्ध है। इसे Flipkart से 17 फरवरी से आप खरीद सकते हैं।

Δ